{"_id":"5ee6740a8ebc3e430e340021","slug":"political-samba-news-jmu2121617108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री की वर्चुअल रैली ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन
सांबा भाजपा जिला मुख्यालय मे रक्षा मंत्री की संवाद रैली सुनते हुए भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जम्मू-कश्मीर के लोगों से संवाद करने के लिए रविवार को वर्चुअल रैली हुई। भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. दवेंद्र मन्याल, पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, कश्मीर सिंह, सुभाष भगत, मंडल प्रधान महिंद्रपाल विक्का, सर्वजीत सिंह आदि ने बताया की वे बीते कुछ दिनों से जनता से संपर्क में थे, ताकि वर्चुअल रैली से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस रैली के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। जब जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ रक्षामंत्री संवाद कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि चीन को एक इंच भूमि नहीं देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
-----------
रक्षा मंत्री का सीधा प्रसारण देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां सहिब। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जम्मू जन संवाद रैली को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कस्बे में पार्टी के कार्यालय में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल सहित अन्य नेताओं ने रक्षा मंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण देखा। मीरां साहिब क्षेत्र में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान स. संतोख सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के गांव सिंबल कैंप में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राजनाथ सिंह का भाषण सुना गया। इस मौके पर मोर्चा के जिला उपप्रधान सरदार बलविंदर सिंह, महासचिव सरदार सुलखान सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मोर्चा के जिला प्रधान ने कहा कि राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में युवाओं के हित की बात की है। अनुच्छेद 370 हटने पर भी उन्होंने चर्चा की। दूसरी तरफ बीडीसी चेयरमैन तथा भाजपा कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री का भाषण सुना गया। इस अवसर पर मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच देवेंद्र शर्मा राजू सहित अन्य लोग मौजूद थे।