{"_id":"602ec4f28ebc3ee9584b1863","slug":"political-rspura-news-jmu229493060","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगो को मुहैया करवाऐ गए चने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगो को मुहैया करवाऐ गए चने
विज्ञापन
पंचायत राठाना की सरपंच शक्ति वाला, पंच यशपाल आदि पत्रकारो को जानकारी देते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। पंचायत मरालिया में खाद्य आपूूर्ति विभाग की ओर से राशन डिपो पर शिविर लगाकर पंचायत के दिव्यांग लोगों को प्रति व्यक्ति दस किलो चना निशुल्क मुहैया कराया गया। इस दौरान मीरां साहिब तहसील खाद्य व आपूर्ति तहसील अधिकारी इंद्रजीत कौर मुख्य तौर पर मौजूद थीं।
पंचायत मरालिया सरपंच अंजूूबाला, नायब सरपंच हरदेव सिंह सहित अन्य पंच भी मौजूद थे। सरपंच ने कहा कि खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से दिव्यांग लोगों को काले चने मुहैया कराए गए थे। इसका पंचायत के अधीन गांव कृष्णा नगर, सिंहपुरा, मरालिया के राशन डिपो पर पहुंचे दिवयांगों को वितरण किया गया। इस दौरान पंच मनमोहन कुमार, विरेंद्र कुमार, नीलम शर्मा सहित पंचायत के अन्य पंचों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
---------------------
राशन, आधार कार्ड लिंक नहीं, तो नहीं मिलेगा राशन
संबाद न्यूज एजेंसी
सांबा। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले राशन का लेखा जोखा आनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत अब राशन लेने के लिए बायोमेट्रिक पीओएस के उपयोग द्वारा उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा। इसके लिए परिवार के हर सदस्य का अपना आधार कार्ड राशन कार्ड साथ लिंक करना अनिवार्य होगा। वीरवार को एक आदेश पारित कर सह निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग सांबा ने अधिसूचना जारी की। आदेश में बताया गया कि अब सभी लोगों को अपने आधार कार्ड राशन डीलर व सेल्समैन के पास जमा कराने होंगे ताकि उनके राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा सके। इससे कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।