{"_id":"c510f7701c267cd685ee31fdb6132e1d","slug":"political-pep-in-by-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के नतीजों से सियासी सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के नतीजों से सियासी सरगर्मी तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Sep 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से रियासत में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी दलों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कांग्रेस इसे भविष्य के लिए अच्छा प्रदर्शन मान रही है, वहीं भाजपा अपनी कम हुई लोकप्रियता से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद जुगल किशोर का कहना है कि उपचुनाव में पार्टी की नीतियों के बजाय स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। इनमें स्थानीय नेता हावी होते हैं और यह सरकार बदलने के लिए नहीं होते हैं। भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। पार्टी जम्मू-कश्मीर सहित अन्य प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
उपचुनाव में भी भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरे देश का समर्थन मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि उपचुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा का ग्राफ गिरा है। गुजरात और राजस्थान में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
एनडीए सरकार ने अपने सौ दिन में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। सरकार के नेताओं ने सैरसपाटे में ही यह समय निकाला है। जम्मू-कश्मीर और अन्य प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।