{"_id":"63ce8db838aaed1c8f24cc5c","slug":"political-newsin-rs-pura-rspura-news-c-10-1-30784-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शासन के नए आदेश लोगों को कर रहे तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शासन के नए आदेश लोगों को कर रहे तंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में सोेमवार को कस्बे में बैठक हुई। इसमें लोगों की समस्याओं को सुनने पर पार्टी के जम्मू संभाग अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने शीघ्र समाधान कराने का वादा किया।
पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर शासन द्वारा आए दिन नए आदेश लाकर लोगों को तंग किया जा रहा है। लोगों को डराया जा रहा है। शासन की तरफ से हाल ही में आदेश लाकर छोटे किसानों व गरीबों से जमीन ली जा रही है। अगर सरकार ने छोटे किसानों को तंग करना बंद नहीं किया तो पार्टी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि आखिर लोगों से ली जाने वाली भूमि का क्या किया जाएगा। आजादी के पहले लोग खेतीबाड़ी कर रहे और अब केंद्र शासित प्रदेश बना राज्य के लोगों के अधिकार खत्म किए जा रहे हैं।
वहीं देश में बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा ही किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की सरकार आती है, तो लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में प्रांतीय सचिव डॉ. रोहित गुप्ता, एससी मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष बोधराज भगत, ट्रेड यूनियन के प्रधान एजाज काजमी सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखें। इस दौरान पार्टी के संभागीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री मंजीत सिंह पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।