फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: गुड़ा ब्राह्मणा-गुड़ा पत्तन के बीच वैकल्पिक पुल बनाने की मांग

विज्ञापन
political news
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सत शर्मा व विधायक मोहन लाल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व अखनूर के विधायक मोहन लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि गुड़ा ब्राह्मणा-गुड़ा पत्तन के बीच वैकल्पिक पुल बनाया जाए। ज्याैड़िया-पलांवाला सड़क के चौड़ीकरण की भी मांग की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सड़क संपर्क, कृषि, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित मांगों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि गुड़ा ब्राह्मणा-गुड़ा पत्तन वर्तमान पुल पर अत्यधिक दबाव रहता है। वैकल्पिक पुल बन जाने से जाम की समस्या समाप्त होगी और वाहनों की आवाजाही सुचारु होगी। यह मार्ग सीमा क्षेत्र में रक्षा दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। नेताओं ने चिनाब नदी के चैनलाइजेशन की मांग करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों में चिनाब के कटाव से कृषि भूमि बह गई है। इसके साथ मांग की कि नंबर-1 से परगवाल तक रोड को बीआरओ के हवाले किया जाए ताकि इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क का रखरखाव और उन्नयन तेजी से हो सके। अखनूर में खड्डों पर चेक डैम निर्माण की भी आवश्यकता बताई। बैठक में कंडी नहर परियोजना को भी जल्द शुरू करने की मांग की गई। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से इन सभी मामलों को संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed