फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: सेल्योट पंचायत में बनी जल परियोजना का लोकार्पण

Tue, 03 Jun 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 03 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
political news
अखनूर। ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत सेल्योट में 2.79 करोड़ रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित जल परियोजना तैयार की गई है। जिला विकास परिषद के सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुरेश शर्मा ने रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया। इससे सलांगड और सेल्योट के ग्रामीणों राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सलांगड और सेल्योट के गांवों में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी थी। ग्रामीणों को गर्मियों में खासतौर पर पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब इस परियोजना के शुरू होने से दोनों गांवों में घर-घर पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा क्षेत्र में कई जल परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है, जिनमें से कई अब अंतिम चरण में हैं और जल्द ही जनता को समर्पित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए ग्रामीणों ने शर्मा समेत सभी जनप्रतिनिधियों और सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद अब उन्हें पेयजल के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता बाबा पुरुषोत्तम, कैप्टन दौलत राम, राजकुमार, अश्विनी कुमार, सतपाल, अजय कुमार, नरेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed