फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: डीडीसी सदस्य ने सुनीं बिजली और पानी की समस्याएं

विज्ञापन
political news
अखनूर। जिला विकास परिषद सदस्य सुरेश शर्मा ने वीरवार को ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत राह और सिलयोट में जनता दरबार लगाया। इस मौके पर लोगाें ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र के हर गांव को पक्के सड़कों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर है। उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत राह और सिलयोट में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 1.72 करोड़ रुपये की लागत से डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही प्रभावित गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पुरानी तारें बदली जाएंगी और नए खंभे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंचायत राह और सिलयोट में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की गईं। इनमें साईं गाला परियोजना पर 4.46 करोड़, सिलयोट सेकंड परियोजना पर 1.39 करोड़, राह-हरदू परियोजना पर 3.30 करोड़ और सिलयोट डब-पाबली जल परियोजना पर 2.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सुरेश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष पीएचसी हरदू मलाडा भवन की मरम्मत पर 13 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने दोनों पंचायतों के युवाओं को क्रिकेट किटें वितरित कीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, बाबा परशोतम, कैप्टन दौलत राम, राजकुमार, रतन वर्मा, सतपाल, अजय कुमार, नरेश कुमार, विशाल शर्मा, रिटायर्ड नायब तहसीलदार तारा सिंह और सूबेदार रणजीत सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed