फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

‘सरकार निर्णायक कदम उठाने में विफल’

विज्ञापन
political news
अखनूर। कांग्रेस नेता और पूर्व संसद मदन लाल शर्मा ने एक बयान में कहा कि सीमावर्ती गांव बरडाओ, बट्टल. समोऔ चैप्रियल, पलावांला, गिग्रियाल क्षेत्र में पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसमें बेकसूर लोग घायल हो रहे हैं। पाकिस्तानी गोलाबारी से संपत्ति का नुकसान हो रहा है और नागरिकों की जान भी जोखिम में है। सीमावर्ती लोगों की पीड़ा को समाप्त करने के लिए सरकार निर्णायक कदम उठाने में विफल रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में रहने वाले ये लोग हमारे जवानों की तरह ही बहादुर हैं। जो मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान भी दे रहे हैं। सरकार को सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार नुकसान के बाद ही हरकत में आती है। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे के बाद भी क्षेत्र में ऐसी स्थितियों में जम्मू पाकिस्तान का मुख्य लक्ष्य हो सकता है। इसलिए सरकार को पहले से ही लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed