फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पीएम की रैली में भीड़ जुटाने के लिए नेकां ने कोई कसर नहीं छोड़ी : इल्तिजा

विज्ञापन
political news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की युवा नेता इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पीएम की रैली में भीड़ जुटाने के लिए नेकां सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकारी कर्मियों को सुबह 4:30 से 5:30 बजे ठंड में इकट्ठा होने के लिए कहा गया। यह भागीदारी वैकल्पिक नहीं, अनिवार्य थी। कल मीडिया और एजेंसियां प्रधानमंत्री मोदी के सामने जुटी भीड़ के बारे में बात करेंगी। लेकिन, यह नहीं बताया जाएगा कि वहां मौजूद लगभग कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से नहीं आया था।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा के संदर्भ में इल्तिजा ने एक्स पर गजल के बोल लिखे, सारे जमाने पे मौसम सुहाने पे, इस दिल दीवाने पे वीरानी सी थी छाई, आप आए बहार आई, जो काफी चर्चित हो रही है।
विज्ञापन


-------
अनुच्छेद 370 पर चुप्पी शर्मनाक समर्पण
इल्तिजा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों नेता हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इल्तिजा ने तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, पीएम मोदी के सामने अनुच्छेद 370 या जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे पर एक भी शब्द नहीं बोला गया। यह एक शर्मनाक समर्पण है। उनका यह बयान जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और तेज कर रहा है। तस्वीर में उमर अब्दुल्ला और पीएम मोदी के बीच हाथ मिलाने का दृश्य यह संकेत देता है कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार के संवाद की प्रक्रिया जारी है। हालांकि इल्तिजा ने इसे अनुच्छेद 370 पर चुप्पी साधने के रूप में देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed