फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने तक जारी रहेगा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध : कर्रा

विज्ञापन
political news
-नौ अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू करेगी पार्टी, प्रदेश भर में होंगे आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि जब तक पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं होता केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों में काला दिवस मनाने के बाद अब क्रमिक अनशन शुरू करने का फैसला लिया है। नौ अगस्त से पार्टी पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर क्रमिक अनशन शुरू करेगी। प्रदेश के कारोबारी और आम तबका पूर्ण राज्य की मांग कर रहा है। कर्रा ने जम्मू में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों से आगामी रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं को निर्देश दिए कि क्रमिक अनशन को सफल बनाने में अभी से जुट जाएं। बीते दिनों से हमारी रियासत, हमारा हक अभियान चलाया जा रहा है। इसे जम्मू से कश्मीर संभाग तक लोगों का समर्थन मिला है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा है कि पार्टी क्रमिक अनशन के कार्यक्रम को पूरी शिद्दत से पूरा करेगी। इसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed