फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

वीडीजी हमारी पहली सुरक्षा दीवार, भाजपा हमेशा साथ खड़ी रहेगी : सत शर्मा

विज्ञापन
political news
भाजपा नेताओं को ज्ञापन सौंपता वीडीजी प्रतिनिधिमण्डल   स्रोत - भाजपा
- वेतन, सुरक्षा, हथियार और पेंशन की मांगों को लेकर वीडीजी ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के सदस्यों के साथ बैठक की। वीडीजी ने अपनी समस्याएं रखीं और उचित सम्मान व सुविधाओं की मांग की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
वीडीजी के प्रतिनिधियों ने मांग की कि सभी सदस्यों को गृह मंत्रालय की 2022 की नीति के तहत नियमित किया जाए। पुरानी बंदूकें बदलकर सभी को आधुनिक हथियार दिए जाएं और प्रत्येक समूह में कम से कम 15 सदस्य हों। इसके साथ ही सभी की ड्यूटी अपने गांवों में ही लगाई जाए ताकि गांव की सुरक्षा मजबूत हो सके। इसके अलावा वीडीजी ने वेतन बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति माह करने, बीमा और पेंशन की सुविधा देने तथा ईपीएफ योजना में शामिल करने की भी मांग की।
विज्ञापन


सत शर्मा ने कहा कि वीडीजी हमारी पहली सुरक्षा पंक्ति हैं और भाजपा उनके अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी। सुनील शर्मा ने भी वीडीजी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका हक उन्हें हर हाल में दिलाया जाएगा। बैठक के अंत में वीडीजी प्रतिनिधियों ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और जल्द सकारात्मक कदम उठने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed