{"_id":"684b4510dc4d95b2be0f977b","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-635591-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते 11 साल में निराशा से आशा की ओर \nबढ़ा मोदी सरकार का कार्यकाल : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते 11 साल में निराशा से आशा की ओर बढ़ा मोदी सरकार का कार्यकाल : जितेंद्र
विज्ञापन
- जम्मू सहित पांच संगठनात्मक जिलों में भाजपा ने गिनाईं उपलिब्धयां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बीते 11 साल में देश की ऐसी तस्वीर बदली है, जिससे न सिर्फ आम नागरिकों में आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि विदेशों में हमारे युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। बीते 11 साल भारत के लिए निराशा से आशा की यात्रा है। यह संभव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से। ये बाते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में कहीं।
प्रदेश भाजपा ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को जम्मू संभाग के पांच जिलों में प्रेसवार्ता, प्रदर्शनियां और बैठकों का आयोजन किया। जम्मू में आयोजित प्रदर्शनी व प्रेस वार्ता में डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वोट की राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में जो अभाव रहा उसे पूरा किया। बिना जाति और धर्म देखे पीएम आवास योजना के तहत घर दिए। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं, जिनसे लोगों का जीवन बदला। कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ा। चार अन्य संगठनात्मक जिलों रियासी, पुंछ, जम्मू बॉर्डर और कठुआ में भी आयोजन हुए।