{"_id":"6844a9e9dde70d6c61098068","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-631436-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली की मांग पर जम्मू-कश्मीर को मिली उपेक्षा : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली की मांग पर जम्मू-कश्मीर को मिली उपेक्षा : कांग्रेस
विज्ञापन
- केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेश से भेदभाव का लगाया आरोप
-पुंछ, राजोरी, बारामुला, कुपवाड़ा, जम्मू, सांबा और कठुआ को विशेष भर्ती पैकेज की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पूरी न होने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की उपेक्षा की। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जम्मू में वरिष्ठ नेता रमन भल्ला, मूला राम, योगेश साहनी और मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने ये आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से किए गए वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि भाजपा के विधायक जनादेश के विश्वासघात के लिए मूक दर्शक बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि भूमि, नौकरियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संबंध में जम्मू-कश्मीर के साथ भेदभाव हुआ है।
-- -- --
क्षतिग्रस्त घरों के लिए आर्थिक मदद अपर्याप्त
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी विशेष रूप से पुंछ, राजोरी, बारामुला, कुपवाड़ा के सीमावर्ती जिलों के अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ में विशेष भर्ती पैकेज की मांग कर रही है। पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए एक व्यापक पैकेज की मांग की जा रही है। लेकिन, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के लिए दो लाख और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये की घोषणा अपर्याप्त है।
विज्ञापन
ट्रेन का बड़ा हिस्सा मोदी सरकार से पहले ही चल चुका
कांग्रेस नेताओं ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल परियोजना पर कहा कि पठानकोट से जम्मू तक रेल लिंक 1972 में इंदिरा गांधी ने पूरा किया था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बारामुला तक इस परियोजना के विभिन्न हिस्सों का उद्घाटन करने के लिए पांच बार यहां आए थे। 272 किलोमीटर में से 160 किमी तक ट्रेन मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले चल रही थी।