{"_id":"67f04d636a136d679e0b84d1","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-581954-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा को मुसलमानों के लिए बोलने का कोई नैतिक या राजनीतिक अधिकार नहींः रूहुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा को मुसलमानों के लिए बोलने का कोई नैतिक या राजनीतिक अधिकार नहींः रूहुल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा -संसद में कश्मीर से एक मुस्लिम आवाज़ के रूप में मुझे बोलने की भी अनुमति नहीं दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेकां नेता और सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को मुसलमानों के लिए बोलने का कोई नैतिक या राजनीतिक अधिकार नहीं है और वक्फ विधेयक पारित करके आरएसएस-भाजपा शासन ने अपनी मुस्लिम विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी मंशा की पुष्टि की है।
मेहदी ने एक बयान में कहा, आज, भारत क्रूर बहुसंख्यकवाद के एक अंधेरे युग में चला गया है, जहां अल्पसंख्यक हितों को दरवाजा दिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में मुसलमानों की वास्तविकताओं को नजरअंदाज किया गया और अपमानित किया गया। उन्होंने कहा, संसद में कश्मीर से एक मुस्लिम आवाज़ के रूप में, मुझे बोलने की भी अनुमति नहीं दी गई। जेकेएनसी के फ्लोर लीडर द्वारा विधेयक को पेश करने और पारित करने में समय लिया गया, जिससे मेरे हस्तक्षेप के लिए कोई जगह नहीं बची। उन्होंने कहा, मुसलमानों पर इस आक्रामक और कट्टर हमले के खिलाफ मेरी लड़ाई और मजबूत होती जाएगी।