फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: सत्ता और विपक्ष की चाह, उनके एजेंडे पर चलती नजर आए विधान सभा

विज्ञापन
political news
सत्र से पहले नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक में बनी रणनीति
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी से नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
विपक्ष के विवादास्पद एजेंडों को लेकर भाजपा ने विरोध की की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नागरिक सचिवालय जम्मू में करीब सात साल बाद विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा पूरी तरह से तैयार है। वहीं सत्र से पहले रविवार को सभी पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर सत्र के लिए रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में एनसी की बैठक हुई। मुख्य विपक्षी दल भाजपा की कोई बैठक नहीं हुई, पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले और बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस बार सत्ता पक्ष में नेशनल कान्फ्रेंस का दबदबा है, जबकि विपक्ष में प्रमुख भाजपा ने तैयारी कर रखी है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का नेकां के साथ रहना लाजमी है। लेकिन पीडीपी विवादास्पद मुद्दे लाकर कश्मीर केंद्रित राजनीति को जिंदा रखने की कोशिश करेगी। कुल मिलाकर बजट सत्र के आगे बढ़ने के साथ विधानसभा में शोर शराबे के पूरे आसार हैं। सत्ता और विपक्ष यही चाहेंगे कि की चाह और उनके एजेंडे पर ही विधानसभा चलती रहे
विज्ञापन

भाजपा पहले ही कह चुकी-राष्ट्र के खिलाफ एजेंडा बर्दाश्त नहीं
भाजपा से विपक्ष के नेता सुनील शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं कि जनता के मुद्दों को छोड़कर किसी विवादास्पद, असंवैधानिक व राष्ट्र के खिलाफ एजेंडे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा पार्टी के सभी 28 विधायकों को तैयार किया गया है। हालांकि भाजपा ने सरकार को चर्चा में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है, मगर विपक्ष में अन्य दलों में पीडीपी, पीपुल्स कान्फ्रेंस सहित अन्य दलों के एजेंडे भाजपा को विरोध करने पर मजबूर करेंगे। इस बीच रविवार को सुनील शर्मा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर बजट सत्र में रोजगार, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed