फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा ने विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति, सर्वदलीय बैठक पर भी मंथन

विज्ञापन
political news
पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के जम्मू स्थित आवास पर भाजपा विधायक की बैठक में मौजूद विधायक
- कटड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 28 से, सर्वदलीय बैठक पर भी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के त्रिकुटा नगर स्थित अपने आवास पर रविवार को प्रदेश भाजपा के विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें तीन मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए रणनीति बनाई गई। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ राष्ट्र व जन विरोधी मुद्दों पर विपक्ष की भूमिका पर चर्चा की गई। आगामी 27 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर भी मंथन किया गया। विधायकों के विधानसभा सत्र के प्रशिक्षण के लिए कटड़ा में 28 फरवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में उधमपुर के विधायक पवन को छोड़कर अन्य 27 विधायक शामिल हुए। डॉ. सिंह ने विधायकों के साथ प्रमुख सार्वजनिक मुद्दों, विधायी रणनीति व विधानसभा में विधायक दल के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। कई विधायकों ने निर्वाचन क्षेत्रों में जन शिकायतों व चुनौतियों को उजागर किया। इसमें बजट सत्र में मजबूती के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को रखने को कहा गया। डॉ. सिंह ने राष्ट्रवादी लाइन पर चलने, जन-केंद्रित मुद्दों को उठाने और सरकार पर दबाव बनाने की पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने विधायकों को सदन में रचनात्मक रूप से शामिल होने और जनकल्याण से जुड़े मामलों पर एकजुट मोर्चा पेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

----

नशे, अतिक्रमण और खनन समस्याओं पर चिंता जताई
भाजपा विधायकों ने नशीले पदार्थों, भूमि अतिक्रमण और अवैध खनन जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। कहा, ऐसी समस्याएं केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। बजट सत्र के दौरान ऐसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी की जा रही है। बैठक का संचालन करते हुए नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने विधायी कार्यवाही में भाजपा की भागीदारी की योजना प्रस्तुत की। कहा कि पार्टी के यूटी व केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस तरह की समन्वय बैठकें नियमित होंगी। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि बजट सत्र में जनता के मुद्दे बहस में सबसे आगे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed