फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: सदन के कामकाज संबंधी नोटिस के अनुचित प्रचार पर पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आगामी बजट सत्र के दौरान सदन के कामकाज के संबंध में नोटिस के अनुचित प्रचार पर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने नाराजगी जताई है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रथा को संसदीय परंपराओं और स्थापित नियमों के खिलाफ बताया है।
इस संबंध में शनिवार को अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय परंपरा, प्रचलन और स्थापित परंपरा के साथ ही सदन के कामकाज-जुड़े प्रश्नों, विधेयकों, प्रस्ताव के मामले में सूचनाएं देकर इनका अनावश्यक प्रचार करना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे प्रचार के लिए जिम्मेदार सदस्यों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की, जो निर्धारित नियमों के अनुसार विशेषाधिकार का उल्लंघन करते हैं। साथ ही राथ्र ने सदस्यों को भविष्य में इस तरह की प्रथा से दूर रहने का निर्देश दिया। अध्यक्ष के मुताबिक, विधायी कामकाज की पवित्रता को बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। विधानसभा के एक प्रवक्ता के मुताबिक, अध्यक्ष ने निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें सदस्यों को संसदीय परंपराओं का पालन करने और उनका सम्मान करने तथा सदन में किए जाने वाले कामकाज का समय से पहले खुलासा करने से बचने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed