फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

वीरान पर्यटन स्थलों के विकास पर ध्यान दे सरकार : महबूबा

विज्ञापन
political news
कहा - पूर्व पीएम वाजपेयी ने समझा था जम्मू-कश्मीर का दर्द
विज्ञापन

- पीडीपी ने पटनीटाॅप में किया सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मुख्य ने कहा कि सरकार को वीरान पर्यटन स्थलों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। महबूबा वीरवार को जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाॅप में पीडीपी के सम्मेेलन में पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि पटनीटॉप खूबसूरती से भरा है। यहां जंगल हैं और पानी भी, लेकिन अमन-चैन नहीं है। यह पर्यटन स्थल बिना पर्यटकों के वीरान है। होटल, ट्रांसपोर्टर, दुकानदारों ने कर्ज लिया है, लेकिन इसकी भरपाई नहीं हो पा रही। सरकार उन्हें राहत दे। पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बीते दिनों पनपे तनाव के बाद पर्यटन को काफी धक्का लगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्या और दर्द को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा था। वह दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान गए। मुफ्ती ने कहा की जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा बना, तो इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू का सबसे बड़ा रोल था। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों के जख्म कैसे भरेंगे। कश्मीरी युवाओं पर पीएसए लगाकर उन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडीपी ने हर बार मांग की कि जेलों के दरवाजे खोलो, कश्मीरियों ने एक कदम आपकी तरफ बढ़ाया है आप भी एक कदम बढ़ाओ।
पीडीपी प्रमुख ने पार्टी नेताओं से कहा कि जितनी मजबूत पार्टी होगी, उतना मजबूत जम्मू-कश्मीर का अमन होगा। हम अपना फायदा अमन में देखते हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच पनपे तनाव पर कहा कि दोनों देशों में जंग हुई तो चार दिन में ही अमेरिका को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान की जंग सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होगी। इस जंग में जम्मू-कश्मीर डूब जाएगा और पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लोगों की भलाई के लिए खर्च की जानी
चाहिए रक्षा बजट की राशि : महबूबा
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सम्मेलन के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि भारत और पाकिस्तान रक्षा बजट पर बहुत पैसे खर्च करते हैं। इस पैसे को लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अन्य देशों के कर्ज पर चलता है। महबूबा ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम के दाैरे के दाैरान उन्होंने देखा कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, सेना और बीएसएफ है। लेकिन, असली रखवाले पहलगाम के स्थानीय लोग हैं, जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कश्मीर के लिए शुरू की गई रेल सेवा में भी पर्यटन का अभाव है। उम्मीद करते हैं कि अमरनाथ यात्रा के बाद पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

-------
नेकां सरकार वादे पूरे करती है तो पीडीपी उनके साथ
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) ने 200 यूनिट बिजली व 12 गैस सिलिंडर मुफ्त देने, एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने, डेलीवेजरों को पक्का करने और लोगों की जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने के वादे किए थे। अगर सरकार इस ओर कदम उठाती है तो हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed