{"_id":"663d7295d493096c6a0571c4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1040-357369-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2024: डॉ फारूक अब्दुल्ला बोले- अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो ईवीएम का इस्तेमाल होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2024: डॉ फारूक अब्दुल्ला बोले- अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो ईवीएम का इस्तेमाल होगा बंद
Fri, 10 May 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:34 AM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाती है, तो नई सरकार चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाती है, तो नई सरकार चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी। अब्दुल्ला ने कहा कि ईवीएम चोरी की मशीनें हैं और केंद्र की नई सरकार उन्हें नदी में फेंक देगी। उन्होंने कहा, जब आप वोट करें तो यह सुनिश्चित कर लें कि वोट करते समय आवाज और रोशनी हो।
विज्ञापन
अगर आपको रोशनी न दिखे तो वहां के अधिकारियों से पूछें, डरें नहीं। यह देखने के लिए वीवीपीएटी भी जांचें कि क्या आपका वोट सही चुनाव चिह्न पर डला है या नहीं। अब्दुल्ला ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक सार्वजनिक रैली के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी ईवीएम का उपयोग नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसे केवल यहां हम पर थोपा गया है। डॉ. फारूक ने ईवीएम से मतदान बंद करने व मतपत्र पर लौटने का वादा किया। नेकां अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी पर देश में नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी उन मुद्दों को भूल गए हैं, जिन्होंने उन्हें 2014 में शीर्ष पद तक पहुंचाया था।
विज्ञापन