{"_id":"64177779b7b6a4f61509e8a7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-72831-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संचारक: डाॅ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संचारक: डाॅ. जितेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संचारक बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने ऐसे अज्ञात क्षेत्रों, जिसमें स्वच्छता भी शामिल है का आधार रखने के अलावा इन क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर दुनिया के समक्ष मिसाल कायम करने का काम किया है। आरआरएल सभागार जम्मू में रविवार को चैप्टर आफ पब्लिक रिलेशंस सोसायटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) की जम्मू कश्मीर शाखा का शुभारंभ करने के बाद सिंह ने अपने संबोधन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पीआरएसआई की जम्मू शाखा के शुभारंभ से जम्मू कश्मीर में जन संपर्क की दिशा में नया क्षितिज मिलेगा। उन्होंने कहा, सरकारी योजनाओं व विकास की दिशा में हो रहे कार्य की लोगों को जानकारी मिलती रहे, इस दिशा में पीआरएसआई की अब अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया की दिशा में आए दिन हो रहे तकनीकी बदलावों को मीडिया को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा, मीडिया को उत्तर पूर्व में विकास के अच्छे और सुनहरे पहलुओं को भी दर्शाना चाहिए। भारत में स्टार्ट अप स्टैंड अप, गैर राजपत्रित पदों में साक्षात्कार खत्म करने के फैसले को भी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा, पत्रकारों को केवल निहित स्वाथों पर आधारित खबर नहीं दिखानी चहिए। संचार के संस्थानों में पीआरएसआई को इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी कि कल्याण की दिशा में हो रहे बेहतर कार्यों का जनता को पता चले। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजीत पाठक, प्रो. रजनीकांत, डाॅ. अनिल आदि भी मौजूद रहे।