{"_id":"66e4e25ee2b0d5c1f00d7021","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-441333-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा रोजगार के झूठे दावे कर रही : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा रोजगार के झूठे दावे कर रही : कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होती कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक डॉली शर्मा औ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-काग्रेस नेता डॉली शर्मा और ओनिका ने भाजपा पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक डॉली शर्मा और एआईसीसी मीडिया समन्वयक प्रभारी जम्मू ओनिका महरोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार के झूठे दावे कर रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर में पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी फैली है।
पार्टी मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में करीब 25 लाख बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में हैं। पीएलएफएस के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर आज बेरोजगारी के मामले में 28.2 प्रतिशत की बेरोजगारी दर के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। महिलाएं सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना कर रही हैं, क्योंकि उनकी बेरोजगारी दर 48.6 प्रतिशत है जो देश में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2019 से अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में 65 प्रतिशत सरकारी पद रिक्त पड़े हैं, जबकि इस दौरान यूटी में कई भर्ती घोटाले हुए।