फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

रशीद स्पष्ट करें, चुनाव के बाद वह भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : उमर

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को सांसद इंजीनियर रशीद से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद भगवा पार्टी की जरूरत पड़ी तो क्या उनकी पार्टी भाजपा का समर्थन करेगी। अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के देवसर इलाके में एक चुनावी रैली के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि बीते दिन एक सेमिनार में जब रशीद से पूछा गया कि क्या वह चुनाव के बाद भाजपा का समर्थन करेंगे, तो वह चुप रहे। वह स्पष्ट रूप से क्यों नहीं कहते कि चुनाव के बाद किसी भी तरह से भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। उमर ने कहा जिस दिन रशीद को तिहाड़ जेल वापस जाना होगा, मैं उनको छोड़ने जाऊंगा। वह मैदान छोड़ें और घर बैठे। नेकां ने अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़े हर मुद्दे की बात की है। उमर ने कहा, “हमने 370 को लेकर बात की है, हमने हमेशा मसले कश्मीर को लेकर बात की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed