{"_id":"6689ecde5f3ed44cc60f88c4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-395684-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोर ग्रुप में भी चुनाव की रणनीति पर मंथन, नड्डा आज पूर्व विधायकों से करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोर ग्रुप में भी चुनाव की रणनीति पर मंथन, नड्डा आज पूर्व विधायकों से करेंगे बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एम्स विजयपुर का भी करेंगे दौरा, विस चुनाव के मद्देनजर 22 अगस्त से पहले सभी कार्यक्रम पूरे करने का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई कोर ग्रुप की बैठक में भी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। इसमें आम लोगों तक पहुंच बनाने तथा मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर नजर रखते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने पर जोर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। इसमें शक्ति केंद्रों तथा बूथों की सक्रियता पर जोर दिया गया। विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों की भूमिका बढ़ाने तथा वरिष्ठ व संभ्रांत लोगों से भी मिलने जुलने का कार्यक्रम तय करने को कहा गया। यह तय किया गया कि सभी कार्यक्रम 20-22 अगस्त से पहले पूरे कर लिए जाएं ताकि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पार्टी पूरी तरह तैयार दिखे।
नड्डा रविवार को सुबह पूर्व विधायकों, पूर्व विधान परिषद सदस्यों तथा पार्टी के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह एम्स विजयपुर का दौरा करने के बाद पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा के आवास पर जाएंगे।