फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: गृह मंत्री कर सकते हैं सुरक्षा समीक्षा, अमरनाथ यात्रा प्रबंध पर मंथन

विज्ञापन
political news
भाजपा के साथ ही अन्य कई प्रतिनिधिमंडल मिले, पूर्व सरपंच ने पंचायत चुनाव कराने की रखी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुरक्षा समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इस दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के साथ ही कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर पुलिस तथा प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मंत्रणा कर सकते हैं।

दो दिवसीय दौरे पर वीरवार की शाम पहुंचे गृह मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ ही कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। भाजपा नेता तरुण चुघ, रवींद्र रैना, सुनील शर्मा, आरएस पठानिया, द्राख्शां अंद्राबी ने उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि शाह की मुलाकात केवल भाजपा नेताओं तक सीमित थी, लेकिन कुछ स्थानीय सहयोगी भी उनसे मिले। अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी तथा पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन के भी मिलने की चर्चा रही। ऑल गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और यूनाइटेड कश्मीरी सिख प्रोग्रेसिव फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर पंजाबी भाषा को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा कश्मीरी पंडितों की तरह विधानसभा में उनके लिए भी सीटें आरक्षित करने की मांग की। मोहम्मद युनूस खान के नेतृत्व में पहाड़ी समुदाय ने एसटी का दर्जा देने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि 50 साल के संघर्ष के बाद एसटी का दर्जा हासिल हो सका है। अन्य पार्टियों ने केवल उनके वोट लिए लेकिन कभी भी उनसे किए गए वायदे को पूरा नहीं किया। हम हमेशा भाजपा के साथ विश्वास के साथ जुड़े रहेंगे क्योंकि उन्होंने मांगों को पूरा किया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राथर मेहराज ने कहा कि उन्होंने जमीनी हालात की जानकारी दी। साथ ही जल्द पंचायत चुनाव कराने की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed