फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

अनंतनाग-राजोरी सीट पर प्रत्याशी न उतारना चुनावी रणनीति का हिस्सा : रैना

विज्ञापन
political news
पार्टी मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य ने
- शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर कश्मीर की सीटों पर भाजपा समर्थन करेगी
विज्ञापन

- उधमपुर के बाद जम्मू सीट पर शानदार प्रदर्शन का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने अनंतनाग-राजोरी में सबसे मजबूत दल का दावा करते हुए कहा कि वहां से प्रत्याशी न उतारना भी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। कहा, हमारे साथ गुज्जर-बकरवाल, ओबीसी सहित अन्य वर्गों के लोग जुड़े हैं। कश्मीर में कमल न खिलने के सवाल पर रैना ने दावा किया, जिस दल को भाजपा का समर्थन होगा, वही जीतेगा।

पार्टी मुख्यालय जम्मू में शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए रैना ने कहा कि अनंतनाग, राजोरी, पुंछ, कुलगाम, शोपियां में भाजपा मजबूती के साथ उभरी है। मैं चाहता था कि वहां से प्रत्याशी उतारा जाए, अगर ऐसा होता तो हम दो लाख से अधिक लीड से जीत जाते। अनंतनाग सीट पर किसको वोट डालने के सवाल पर रैना ने कहा कि हम उन्हें वोट डालेंगे जिनको अवाम और कश्मीर से लगाव है। कश्मीर की तीनों सीटों पर भाजपा के समर्थन के सवाल पर रैना ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जो फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा। हाल ही में नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को कश्मीर में लड़ने की चुनौती दी थी, उनका कहना था कि अगर भाजपा ऐसा करती है तो उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी। दावा किया है कि जम्मू और उधमपुर संसदीय सीट पर पार्टी प्रत्याशी रिकाॅर्ड अंतर से विजयी होंगे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति समर्थन करते हुए भारी मतदान किया है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। मौसम खराब होने के बावजूद मतदान के लिए बड़ी संख्या में मतदाता घरों से बाहर निकले। दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने भी मतदान में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मोदी सरकार की विकास पहलों के साथ भाजपा ने जम्मू के साथ कश्मीर में भी एक बड़ा संगठनात्मक आधार हासिल किया है। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed