{"_id":"662456f5a35db0469f02f214","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-344630-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव जम्मू-कश्मीर की पहचान की रक्षा, संसाधनों को बचाने के बारे में : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव जम्मू-कश्मीर की पहचान की रक्षा, संसाधनों को बचाने के बारे में : महबूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कहा - पहलगाम क्षेत्र से लगाव है, क्योंकि मेरे पिता को इस क्षेत्र से लगाव था
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव रोजमर्रा के विकास संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के बारे में नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहचान की रक्षा करने और उसके संसाधनों को बचाने के बारे में हैं। अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनाव लड़ रहीं मुफ्ती ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक रोड शो किया। मुफ्ती ने यहां के लोगों से बात करते हुए कहा, ये चुनाव सड़कों के निर्माण या बिजली-पानी की आपूर्ति के बारे में नहीं हैं। ये चुनाव जम्मू-कश्मीर की पहचान, उसके युवाओं और उनके सम्मान की रक्षा करने व संसाधनों को बचाने के बारे में हैं।
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि उन्हें पहलगाम के लोगों के प्रति उसी तरह का स्नेह है, जैसा उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को था। महबूबा मुफ्ती ने कहा, मुझे इस क्षेत्र से उतना ही लगाव है, जितना मेरे पिता को इस क्षेत्र से था। उन्होंने यहां बहुत काम किया और मैं उन लोगों की आभारी हूं, जो मेरा स्वागत करने आए हैं। यह मेरा अपना क्षेत्र है और यहां के लोगों के विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करना मेरा प्रथम लक्ष्य है।