फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: आजाद पर फिर बरसे उमर, कहा - नेकां पर बयानबाजी के बजाय उनके खिलाफ चुनाव लड़े

विज्ञापन
political news
जम्मू। डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के गढ़ चिनाब वैली में नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को रैली के दौरान जुबानी हमले किए। अपने चार दिवसीय दौरे लिए चिनाब वैली पहुंचे उमर ने आजाद को कैमरे के पीछे छिपना और नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ बयानबाजी करने के बजाय उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने ठाठरी में रोड शो किया। उमर ने कहा कि नेकां के खिलाफ आजाद भाजपा के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। जब तक आजाद कांग्रेस में थे हमने उनके खिलाफ नहीं बोला। कांग्रेस छोड़कर 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाना शुरू किया। गुलाम नबी आजाद को हम अपना मित्र मानते थे, लेकिन वह भाजपा के मित्र निकले। आजाद का नेकां को निशाना बनाना मजबूरी है, क्योंकि वह भाजपा को निशाना नहीं बना सकते। उमर ने कहा कि चिनाब वैली का उनका दौरा लोगों को जमीनी स्थिति से जागरूक करना, वोटों को विभाजित कर उनकी आवाज को कमजोर करने की साजिशों से आगाह करना है। कहा कि बाल्टी चुनाव चिह्न वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) लोगों को लाभ पहुंचाने या उनके मुद्दों को हल करने के लिए नहीं है। वह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए यहां से मैदान में है। निर्माणाधीन बिजली परियोजनाओं में स्थानीय लोगों का रोजगार सुनिश्चित नहीं किया गया। उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि यह वही बिजली परियोजना है, जिसने भाजपा को चुनावी बांड के रूप में 600 करोड़ रुपये दिए। ब्यूरो

आग से जलकर राख हुआ ट्राली में लदा गेहूं।

आग से जलकर राख हुआ ट्राली में लदा गेहूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed