{"_id":"661dcdb636a593a9ac0115ae","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-341501-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: जेकेएनपीएफ ने कश्मीर की तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, अलगाववादी नेता के भाई को भी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: जेकेएनपीएफ ने कश्मीर की तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, अलगाववादी नेता के भाई को भी टिकट
Tue, 16 Apr 2024 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:30 AM IST
सार
मुनीर खान ने कहा कि मुख्यधारा की राजनीति ही मुद्दों को सुलझाने में मदद कर सकती है। भाई का जिक्र करते हुए कहा कि नईम खान अपनी विचारधारा के कारण जेल में है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट (जेकेएनपीएफ) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने बताया कि श्रीनगर से वसीम अहमद, दक्षिण कश्मीर से पार्टी अध्यक्ष शेख मुज्जफर व अलगाववादी नेता नईम खान के भाई मुनीर खान बारामुला सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी संस्थापक और मुख्य संरक्षक संजय कुमार ने बताया कि शेख मुजफ्फर ने सोमवार को अनंतनाग सीट के लिए सोमवार को नामांकन भी कर दिया है।
विज्ञापन
मुनीर खान ने कहा कि मुख्यधारा की राजनीति ही मुद्दों को सुलझाने में मदद कर सकती है। भाई का जिक्र करते हुए कहा कि नईम खान अपनी विचारधारा के कारण जेल में है। मैं खुद कभी अलगाववादी नेता नहीं रहा। कोई भी युवाओं के बारे में नहीं सोच रहा है। मैंने युवाओं को दूरदर्शी दिशा देने और शिक्षा, रोजगार के मुद्दों पर मैदान में उतरने की सोची। नईम खान की विचारधारा पर कहा कि भाई की अपनी विचारधारा है, मैं उसका समर्थक नहीं हूं। वो एक अलग दौर था और मैं उन्हें छोटे भाई के नाते मना करने की स्थिति में नहीं था। अब एक नया युग शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी अच्छा कर रहे, उनकी अपनी नीतियां हैं
मुनीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा कर रहे हैं। उनकी अपनी नीतियां हैं लेकिन हमारे यहां मुद्दे अलग हैं। मैं यहां एक विजन और एक अच्छे घोषणा पत्र के साथ आया हूं। लोकसभा चुनावों में उमर अब्दुल्ला की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि पठान आ गया है।
विज्ञापन