{"_id":"661dcecc71d8bc1dbc0a48b7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-341241-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना भी टाइम आएगा... उस दिन\n\nपूरी भाजपा मेरे साथ होगी : बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना भी टाइम आएगा... उस दिन पूरी भाजपा मेरे साथ होगी : बुखारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने सोमवार को कहा कि जिस दिन मेरा दिन आएगा उस दिन पूरी भाजपा मेरे साथ होगी। बुखारी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की इज्जत करना मेरा फर्ज है। यह भी सच है कि उमर श्रीनगर छोड़कर चले गए। यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी ने उत्तरी कश्मीर के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की, बुखारी ने कहा कि जब वक्त आएगा तो इस पर बात करेंगे।
जम्मू में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारने को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अपनी घाटी से ही कोशिश रहेगी कि लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार खड़ें। वहां विधानसभा के लिए तैयारियां हो रही हैं। कल ही जम्मू से वापस आया हू। जम्मू में हमारा समर्थन सच के साथ है, जो सच बोलेगा, उसको समर्थन है, जो जम्मू कश्मीर की रियासत को वापस देगा हम उनके साथ हैं, जो नौजवानों के रोजगार की गरंटी देगा, मैं उसके साथ हूं। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा नेता तरुण चुघ और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन के साथ बैठक को लेकर उमर अब्दुल्ला के लगाए गए आरोप पर बुखारी ने कहा, शायद वह इलजाम नहीं था। आप गलत समझते हैं। मेरे तालुक्कात हर सियासी पार्टी में हैं। चाहे वह नेकां, पीडीपी, कांग्रेस है चाहे भाजपा या फिर पीपुल्स कांफ्रेंस है। मेरे घर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। मैं सभी इज्जत करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं रात के अंधेरे में नहीं जाता।