{"_id":"660c747ca569d676cf0e3224","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-333319-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए उकसा रही भाजपाः महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए उकसा रही भाजपाः महबूबा
विज्ञापन
-कहा, देश में बेरोजगार युवाओं को भड़काना चाहता है सत्ता मे बैठा दल
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में बेरोजगार युवाओं को अपनी हताशा निकालने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। वह यूपी में हुई एक घटना पर प्रतिक्रिया दे रही थीं कि एक इमाम उत्तर प्रदेश के खुशीनगर में एक मस्जिद में कथित तौर पर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भाजपा का दावा है कि उसने कश्मीर में पत्थरों की जगह लैपटॉप दिए हैं। लेकिन देश के बाकी हिस्सों में जो कुछ हो रहा है, उस पर एक नजर डालने से ही इस बात का पर्याप्त सबूत मिल जाता है कि उन्होंने असंतुष्ट बेरोजगार युवाओं को केवल अपनी हताशा प्रकट करने के लिए मुसलमानों पर लाठियां और डंडा चलाने के लिए उकसाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के बजाय भाजपा ने उन्हें दंगाइयों और गुंडों में बदल दिया है।