फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा लोस चुनावों में भाजपा के मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों के बीच समर्थन जुटाने के लिए थी : महबूबा

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर देश के बाकी हिस्सों में भाजपा के मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों को संबोधित करने और समर्थन जुटाने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को यहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक जबरन ले जाया गया।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को जबरन इकट्ठा किया गया और 2019 के बाद सुंदर तस्वीर कि सब ठीक है, पेश करने के लिए मोदी की रैली में ले जाया गया। मुफ्ती ने एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा, सरकारी कर्मचारियों को शून्य से नीचे तापमान में सुबह पांच बजे बडगाम बस स्टैंड पर वाहनों में भरकर प्रधानमंत्री की रैली में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह दृश्य अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह जैसे पिछले प्रधानमंत्रियों की पिछली यात्राओं के विपरीत है, जब जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद था और तब आम लोग बड़े उत्साह के साथ उनके आयोजन स्थलों पर पहुंचे और अपने दिलों में एक आशा लेकर लौटे। उन्होंने कहा, लेकिन इस बार कश्मीरियों को पता है कि बख्शी स्टेडियम में बोली जाने वाली हर बात अवैध के तथाकथित लाभों का प्रदर्शन करने के लिए होगी अनुच्छेद 370 को हटाना उनके घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। यह यात्रा केवल आगामी संसद चुनावों के लिए शेष भारत में भाजपा के मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों को संबोधित करने और समर्थन जुटाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed