जम्मू कश्मीर: 370 सुझाव पेटियों से लोगों की राय जानेगी भाजपा, संकल्प पत्र में शामिल होगी राय
तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा देश में 250 से ज्यादा जगहों पर जनता से संवाद स्थापित करेगी। एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र जुटाएगी और इन सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जनता की राय जानने के लिए 370 सुझाव पेटियां स्थापित करेगी। पार्टी ने संकल्प पत्र के लिए ऑनलाइन सुझावों के लिए विशेष नंबर भी प्रदर्शित करेगी। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि बीजेपी ने एक मोबाइल नंबर 9090902024 लॉन्च किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति पार्टी को सुझाव दे सकता है।
संकल्प पत्र सुझाव अभियान और विकसित भारत-मोदी गारंटी अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर चुग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने को तैयार है। चुघ ने कहा कि कल दिल्ली में भाजपा के संकल्प पत्र सुझाव अभियान और विकसित भारत-मोदी की गारंटी रथ यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कर दिया है।
भाजपा देश में 250 से ज्यादा जगहों पर जनता से संवाद स्थापित करेगी। एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र जुटाएगी और इन सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल करेगी। जन कल्याण और विकास कार्यों को 1000 रथों के माध्यम से विकसित भारत-मोदी की गारंटी के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।
वीडियो वैन जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी। पार्टी का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और हमारी सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए 10000 लोगों की आकांक्षा पेटियां हर जगह जा रही हैं। यह अभियान जम्मू-कश्मीर के सभी 20 प्रशासनिक जिलों में चलाया जाएगा। 285 ब्लॉकों में 370 कार्यक्रम आयोजित करेगी और इनमें से प्रत्येक ब्लॉक में सुझाव पेटी लगाएगी।
भाजपा ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति
वरिरष्ठ नेता डॉ. डीके मनयाल को भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। पवन खजूरिया सह संयोजक होंगे। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी तरुण चुग की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने राज्य चुनाव प्रबंधन समिति और अन्य समितियों की घोषणा की।
इनके अलावा प्रिया सेठी को चुनाव कार्यालय प्रभारी, विकास चौधरी और आदर्श जथियार को सह-प्रभारी, डॉ. देविंदर मन्याल को कॉल सेंटर प्रभारी और सलमान शेख को सह-प्रभारी, तिलक राज गुप्ता को कार्यालय प्रबंधन प्रभारी नियुक्त किया गया। संजय खन्ना को प्रोटोकॉल प्रभारी, बावा शर्मा एवं गौरव परगाल को सह प्रभारी, रजनी सेठी और डा प्रदीप मोहत्रा को प्रभारी मीडिया विभाग,डा ताहिर चौधरी और प्रेरणा नंदा को सह-प्रभारी, सुनील सेठी को प्रभारी मीडिया रिलेशंस नियुक्त किया गया।
इसके अलावा घोषणा पत्र समिति में सुनील सेट्ठी व देवेंद्र सिंह राणा को प्रभारी तथा शमशेर सिंह मन्हास, एडवोकेट आरएस पठानिया, अभिनव शर्मा, रंजीत सिंह, सरफराज अहमद को सह प्रभारी, नारायण सिंह को रिसोर्स प्रभारी व मुनीश खजूरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।