फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: एक सप्ताह में नेकां को दूसरा बड़ा झटका, दो बार के एमएलसी गुज्जर नेता हाजी मोहम्मद भाजपा में शामिल

विज्ञापन
political news
28 जनवरी को 35 साल से नेशनल कांफ्रेंस में सक्रिय रहे कठुआ जिलाध्यक्ष रोमी खजूरिया ने समर्थकों के साथ थामा था दामन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेकां को एक सप्ताह के भीतर जम्मू संभाग में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। नेकां से दो बार एमएलसी रहे गुज्जर नेता हाजी मोहम्मद हुसैन शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम में हुसैन के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा। इससे पहले 28 जनवरी को 35 साल से पार्टी से जुड़े कठुआ जिलाध्यक्ष संजीव खजूरिया उर्फ रोमी खजूरिया समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

गुज्जर नेता का स्वागत करते हुए पार्टी के महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्हें पता है कि यही दल समाज के हर वर्ग के लिए वास्तविक चिंता और दर्द को समझता है। विभिन्न दलों के नेता भाजपा को भविष्य के तौर पर देख रहे हैं। सभी दल तथा गैर भाजपा सरकारें गुज्जर बक्करवालों को केवल वोट बैंक के तौर पर देखते रहे। उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस, नेकां, पीडीपी के नेता रोजाना पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत होने को बल मिल रहा है।
विज्ञापन


पार्टी नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हाजी मोहम्मद हुसैन के पार्टी में शामिल होने से गुज्जर समुदाय में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। गुज्जरों का पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जगा है। सरकार ने सही मायने में उनके समुदाय के विकास के लिए तेज गति से काम किया है। इस दौरान कुलदीप दुबे, जम्मू जिला अध्यक्ष प्रमोद कपाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


====
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed