फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: अनुच्छेद 370 से लेकर राम रथ से आडवाणी जम्मू-कश्मीर से जुड़े रहे

विज्ञापन
political news
भाजपा ने दिग्गज नेता को भारत रत्न देने के फैसले का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की घोषणा की सराहना की है। आडवाणी का जम्मू-कश्मीर से भी लंबा सफर रहा है। वह शुरू से ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। आतंकी घटनाओं के बाद डोडा बचाओ आंदोलन में भी आडवाणी की भूमिका अहम रही। वह खुद डोडा में आए थे। तब डोडा को सेना के हवाले करने और बीडीसी बनाने की मांग उठी थी। इसके अलावा श्रीराम मंदिर के लिए रामरथ यात्रा लेकर भी लालकृष्ण आडवाणी जम्मू-कश्मीर में आए थे। नवंबर, 2011 में जम्मू में जन चेतना यात्रा के दौरान आडवाणी पहुंचे थे।

आतंकवादियों द्वारा एक विवाह पार्टी के 25 सदस्यों को गोलियों से भूनने के बाद तत्कालीन गृह मंत्री आडवाणी ने डोडा के निवासियों से कहा था कि अगर मैं आपकी रक्षा नहीं कर सकता तो मुझे शासन करने का कोई काम नहीं है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा को व्यक्तिगत सम्मान का मामला बनाया था। कहा था कि अगर मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हूं, तो पद छोड़ना उचित होगा। पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने आडवाणी को सम्मानित करने और भारत के उच्चतम मूल्यों और संस्कृति को बनाए रखने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। यह हर भारतीय और हम सभी के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने दिग्गज नेता को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मोदी सरकार की सराहना की है। कांग्रेस के कार्यकाल में पहले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से केवल वामपंथियों को सम्मानित किया जाता था। अब विपक्षी दलों और नेताओं को केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ उंगली नहीं उठानी चाहिए। आडवाणी के नेतृत्व में विशेष रूप से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक आंदोलन बनाया गया था, जिसका सपना मोदी ने पूरा कर दिया है। आडवाणी के सम्मान में पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद गुलाम अली खटाना, रेखा महाजन, शाम चौधरी, विक्रम रंधावा, अयोध्या गुप्ता, आकाश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed