फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

विशेष दर्जा न रहने, यूटी बनने की जिम्मेदार पीडीपी, अब घड़ियाली आंसू न बहाएं : चौधरी

विज्ञापन
political news
उपमुख्यमंत्री ने कहा - जब महबूबा मुफ्ती सरकार में थीं, शराब पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शराब बंदी पर जारी रणनीति पर पीडीपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि 2015-16 में महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री थीं, तब क्यों नहीं शराब बंदी की। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान हालत की जिम्मेदार सिर्फ पीडीपी है। उसके कारण ही विशेष दर्जा नहीं रहा। अब घड़ियाली आंसू न बहाएं।




उपमुख्यमंत्री सोमवार नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू स्थित कार्यालय में पार्टी महासचिव शेख नजीर अहमद की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती व इल्तिजा पहले अपनी पार्टी में सुधार करें। उनकी नीतियों के कारण लोगों ने 29 सीटें से तीन पर पहुंचाया है। अगर उनका ऐसा ही रवैया रहा तो अगली बार माइनस तीन पर पहुंच जाएंगे। नशा, चिट्टा और जम्मू-कश्मीर को बुरे दौर में लाने वाले आज नेकां को रास्ता दिखा रहे हैं। चौधरी ने कहा, हम जानते हैं कि हमें जम्मू-कश्मीर और पार्टी को कैसे मजबूत रखना है। मुफ्ती मोहम्मद सईद का अपना योगदान रहा है, लेकिन आज जो मां-बेटी बोल रहीं हैं वो समझ से परे है। प्रदेश की बर्बादी का कारण पीडीपी है। आज जम्मू-कश्मीर में नशा, चिट्टा, अपराध बंद करने की जरूरत है। इस पर बात होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में पीडीपी के रूल पर वाइट पेपर लेने की जरूरत क्या है। पीडीपी खत्म हो गई है। चौधरी ने कहा कि जम्मू में पुलिस ने 30 साल तक आतंकवाद को झेला है। नाकाबिल व चमचे अफसरों को लगाने से नशा खत्म नहीं होगा। नेकां को बिखरा हुआ राज्य मिला है। हमेशा जम्मू-कश्मीर के खजाने भरे रहते थे, लेकिन आज खाली हैं। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. फारूक अब्दुल्ला व पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed