फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा को कल मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
political news
- आज नामांकन, मौजूदा अध्यक्ष सत शर्मा का लगभग बनना तय
विज्ञापन

- पहले भी आम सहमति से बनाए गए हैं अधिकांश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा चुनाव में 29 सीटें लेकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विपक्ष में प्रदेश भाजपा को शुक्रवार को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव के लिए वीरवार को 12 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। शाम पांच बजे से सात बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शुक्रवार को चुनाव करवाए जाएंगे। संजय भाटिया को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
रिटर्निंग अधिकारी की ओर से चुनाव के लिए जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदार उम्मीदवार वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले मंडल व जिला अध्यक्ष स्तर के चुनाव लगभग संपन्न कर लिए गए हैं। बीते दिन पार्टी ने जम्मू संभाग के सभी जिलों से नए अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए जिला अध्यक्षों की भूमिका अहम रहती है। पूर्व अध्यक्षों के चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो अधिकांश में हाईकमान के फैसले और प्रदेश कमान में आम सहमति से अध्यक्षों को चुना गया है।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर पार्टी और प्रदेश हाईकमान की सहमति के साथ सर्वसम्मति से अध्यक्ष को चुना जाता है। अगर आम राय नहीं बनती है तो जो दावेदार मैदान में होते हैं, उनके नामों पर चर्चा की जाती है। इसमें उनकी लोकप्रियता, सक्रियता, क्षमता आदि पहलुओं को ध्यान में रखकर पार्टी कैडर से उनके बारे में फीडबैक लिया जाता है। इसमें विधायक से लेकर हर छोटे स्तर के कार्यकर्ता शामिल रहते हैं। सबसे मजबूत उम्मीदवार को मौका दिया जाता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहले ही जिलों से राय ली जा चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की सूरत में पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य, जिला अध्यक्ष, विधायक आदि कैडर शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिछले दो माह से अध्यक्ष पद पर हैं सत शर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट सत शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन नवंबर, 2024 को दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। इससे पहले 2018 से 2024 तक रवींद्र रैना अध्यक्ष रहे। प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का रहता है, लेकिन रैना को दो कार्यकाल के अलावा कार्यकाल विस्तार मिला और वह करीब साढ़े छह साल तक अध्यक्ष पद पर रहे। 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चलते उनके कार्यकाल में विस्तार किया गया था। उन्हें मौजूदा भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले सत शर्मा 2014 से 2018 के बीच प्रदेशाध्यक्ष रहे। वह 2014 में जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह पूर्व की भाजपा-पीडीपी सरकार में 40 दिन तक कैबिनेट मंत्री रहे, जिसके चलते उन्हें प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed