{"_id":"63f3d5d1f3f9b7f91f059e17","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-51369-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही हैं: अल्ताफ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही हैं: अल्ताफ ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने सोमवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यहां कश्मीर में वह कुछ बोलती हैं और जम्मू में उनके बयान अलग हैं। वह हमेशा लोगों को बांटने की राजनीति करती हैं। ठाकुर रविवार को जम्मू में महबूबा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने भाजपा पर डोगरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।
पीडीपी अध्यक्ष ने केंद्र शासित प्रदेश में उप राज्यपाल सहित महत्वपूर्ण पदों पर जम्मू कश्मीर के बाहर से लोगों की नियुक्ति को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाया था। ठाकुर ने कहा, ये सांविधानिक पद हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इन्हें कौन धारण करता है - चाहे डोगरा हो या कश्मीरी, हिंदू या मुसलमान। जो पात्र हैं वे इन पदों को धारण कर सकते हैं। वह निराश है और पदों का भी सांप्रदायिकरण करना चाहती है।