{"_id":"66e78feb202f3877b505ac99","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-442410-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व मंत्री भल्ला के भाई विनोद और बीडीसी सदस्य दलीप ने थामा कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व मंत्री भल्ला के भाई विनोद और बीडीसी सदस्य दलीप ने थामा कमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भाजपा में नए सदस्यों का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला के भाई विनोद भल्ला रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें मीरां साहिब के बीडीसी सदस्य दलीप कुमार भी शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। हालांकि दलीप कांग्रेस से पहले भाजपा में थे। माना जा रहा है कि दलीप को सुचेतगढ़ विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया। इससे नाराज होकर वह कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के साथ आ गए। सुचेतगढ़ और आरएस पुरा के कई सरपंच-पंच भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, वरिष्ठ नेता सुनील सेठी, राष्ट्रीय महासचिव एवं आरएस पुरा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।