फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: प्रदेश कांग्रेस ने विस चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की बुलंद की आवाज

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए आवाज बुलंद की है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने पार्टी मुख्यालय श्रीनगर में बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि अगर हम केंद्र में सत्ता में आते तो एक सप्ताह में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर देते।
विज्ञापन

वानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एलजी को अधिक शक्तियां देने का मतलब है कि भाजपा जानती है कि वह चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, जो भी पार्टी सत्ता में आती है, लोग अपनी समस्याओं का समाधान करने और जम्मू-कश्मीर की समृद्धि के लिए जिसे भी चुनेंगे, उस सरकार के पास शक्तियां होनी चाहिए। अगर उन्हें हर चीज के लिए एलजी से मंजूरी की आवश्यकता है तो वह कठपुतली सरकार किस लिए? कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लोगों की शिकायतों के बारे में जानने के लिए घाटी के सभी दस जिलों में अभियान शुरू करेगी। जनसमस्याओं को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। वानी ने कहा, पार्टी कुछ हफ्तों में घोषणापत्र और गारंटी को पूरा करेगी, फिर उन्हें जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed