{"_id":"661dcd30c1bb3c0e960a51c6","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-341645-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अमन की चर्चा अब दुनिया में हो रही: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अमन की चर्चा अब दुनिया में हो रही: राजनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बसोहली की जनसभा में पहुंचे सिंह ने कांग्रेस,पीडीपी व नेकां पर साधा निशाना
-तीन तलाक पर कहा- सरकार बने या न बने पर नारी सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बसोहली में सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन की चर्चा केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है, पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है। यहां अमन होने के कारण ही हमेशा अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीर में बर्फ से खेल पाए थे।
राजनाथ ने कहा, जम्मू-कश्मीर में सत्ता में रह चुकीं कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस कहती थी कि 370 हटेगा तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन अब जिस प्रकार से विकास हो रहा है... यहां दूध की नदियां बहेंगी। उन्होंने कहा कि पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद से भारत आर्थिक तौर पर मजबूत होना शुरू हुआ। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें नंबर पर था लेकिन अब हमारा देश पांचवें नंबर पर है।
सिंह ने कहा, दुनिया भर के अर्थशास्त्री मानते हैं कि 2027 की शुरुआत में ही भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलते हुए गंभीरता से नहीं लिया जाता था लेकिन अब किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोले तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं
रक्षामंत्री ने कहा कि आजादी हासिल के बाद कांग्रेसी नेताओं ने देश की जनता से जितने भी वायदे किए, अगर उन्हें आंशिक तौर पर भी पूरा कर दिया होता तो आज से 25 वर्ष पूर्व ही भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की कतार में खड़ा होता। कथनी और करनी में अंतर के कारण जनता का विश्वास नेताओं पर से समाप्त होता चला गया। इस धारणा को तोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। भाजपा ने अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा किया। अनुच्छेद 370 और तीन तलाक खत्म किए। विरोधियों ने कहा कि अन्य धर्मों की व्यवस्था में हस्तक्षेप क्यों किया लेकिन भाजपा मानती है कि देश में रहने वाले हर धर्म की मां, बहन और बेटी उनकी अपनी है। सरकार बने या न बने लेकिन नारी सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं है, इसलिए इस व्यवस्था को खत्म किया गया।
-- -- -- -- -- -
सीएएस से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, यूसीसी भी लागू करेंगे
राजनाथ ने कहा, मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पास किया। विपक्ष ने इसका भी विरोध किया लेकिन सच्चाई यह है कि इससे देश के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। भाजपा के घोषणापत्र में डंके की चोट पर कहा है कि पांच वर्षों में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) भी लागू करेंगे।
-- -- -- -- -
राम राज्य की जड़ें जमनी शुरू हो गईं
रक्षा मंत्री ने कहा, देश में ''राम राज्य'' की जड़ें जमनी शुरू हो गई हैं और इसे हकीकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। 1984 में पहली बार राम मंदिर वहीं बनाने का नारा लगाया गया था, विरोधियों ने हर बार तारीख मांग कर घेरने का प्रयास किया लेकिन तारीख भी आ गई और रामलला का भव्य राम मंदिर भी बनकर तैयार हुआ, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री ने की। उन्होंने कहा, रामराज्य का मतलब अधिकार बोध नहीं, कर्तव्य बोध पैदा करना है। अगर सरकार अपने कर्तव्य का पालन करेगी तो जनता भी उसी राह पर चलेगी और जनता को भी अपने कर्तव्य का बोध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज करने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए राजनीति करती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -