फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: चार अप्रैल को खरगे, राहुल से सीधे संवाद में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस के 21 जिला प्रधान

विज्ञापन
political news
संगठन को मजबूत करने, पंचायत व निकाय चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने पर होगा मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला प्रधान दिल्ली बुलाए गए हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इनसे सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस को मजबूत करने पर सुझाव लिए जाएंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मंथन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के जरिए पार्टी आगामी पंचायत व निकाय चुनाव पर भी चर्चा करेगी। दिल्ली में 27, 28 मार्च और चार अप्रैल को देशभर के कांग्रेस जिला प्रधानों को बुलाया गया है। जम्म-कश्मीर के 21 जिला प्रधान चार अप्रैल की बैठक में शामिल होंगे। इनमें से सिर्फ जम्मू ही ऐसा है, जहां ग्रामीण और शहरी दो प्रधान हैं। बाकी सभी जिलों में एक ही जिला प्रधान है। बैठक में जिला प्रधानों से प्रदेश में जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति का ब्यौरा लिया जाएगा। कहां-कहां कमियां हैं और पिछली हार के क्या कारण रहे। इसकी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। बता दें कि हाल ही में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में नए जिला प्रधान बनाए हैं। कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में जिला अध्यक्ष बुलाने का मकसद आने वाले दिनों में पार्टी में संगठनात्मक बदलाव किया जा सकता है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा का कहना है कि जिला प्रधानों के साथ सीधा संवाद रखा गया है। इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed