फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

प्रदेशवासियों की समस्याएं हल करने के लिए राज्य का दर्जा जरूरी : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
political news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने उन्हें पांच साल के लिए जनादेश दिया है। हमने अभी अपना पहला बजट भी पेश नहीं किया है। आपको इंतजार करना होगा, हम जानते हैं कि लोगों से क्या वादे किए हैं, उन्हें कैसे पूरा करना है। उन्होंने कहा, राज्य का दर्जा बहाल कराने के साथ कई मुद्दे हैं, जिनसे जम्मू-कश्मीर के लोग परेशान हैं। ऐसी समस्याओं का समाधान यूटी सेटअप में नहीं हो सकता, इसके लिए जरूरी है कि हमें राज्य का दर्जा मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दोनों काम एक साथ करती रहेगी। यूटी में हम जो हासिल कर सकते हैं, हम करेंगे और जिन मुद्दों के लिए हमें राज्य का दर्जा चाहिए, उनके लिए भी लड़ते रहेंगे। अपनी सरकार के पहले बजट के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कहा, बजट पर कुछ भी कहना गलत होगा। सरकार की जिम्मेदारी पहले विधानसभा में बजट पेश करना है।
विज्ञापन

इस सर्दी के सीजन में अच्छी बारिश-बर्फबारी न होने पर अब्दुल्ला ने कहा कि वह उन आशंकाओं को समझते हैं। हमारे यहां 80 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हमें गर्मियों के महीनों के लिए तैयार रहने की जरूरत है, क्योंकि यह संभव है कि न केवल कृषि के लिए, बल्कि घरेलू उपयोग के लिए भी पानी की कमी हो सकती है। लोगों को पानी के इस्तेमाल के तरीके बदलने होंगे। सरकार को वर्षा जल संचयन और ग्लेशियरों को बचाने जैसे कदम उठाने की जरूरत है। हम किसानों को सिंचाई प्रदान करने के तरीके तैयार करने के लिए कृषि व जलशक्ति विभाग के साथ परामर्श कर कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed