फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा में मंडल अध्यक्षों के नामों पर घमासान, जिला अध्यक्षों पर भी पेच

विज्ञापन
political news
कई जगहों पर एक से अधिक दावेदार, नहीं बन पाई आम राय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश भाजपा के मंडल अध्यक्षों पर घमासान मचा है। एक से अधिक दावेदार होने से करीब 23 नामों पर जोड़तोड़ चल रही है। कई जिला अध्यक्षों के पर भी सहमति नहीं बन पा रही है।

अब पार्टी हाईकमान उन चेहरों की पहचान कर रही है, जो क्षमता व लोकप्रियता में आगे हैं। अध्यक्षों की प्रस्तावित सूची हाईकमान को भेजी गई है। इस पर 15 जनवरी तक मुहर लगाई जा सकती है। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों के नाम पर आम राय बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अन्य नेतृत्व को लगाया गया था। इन नामों को 10 जनवरी तक अंतिम रूप दिया जाना था, लेकिन पार्टी हाईकमान अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में अखनूर विधानसभा क्षेत्र से अखनूर, रियासी से ठाकराकोट, बुद्धल विस क्षेत्र से कोटरंका, पेरी, रवाजामेला, ख्वास और कोटेछरवाल में पद लंबित रखे गए हैं। थन्नामंडी विस से दरहाल, मंजाकोट, थन्नामंडी, पंजग्राई, भद्रवाह विस से चिराला, डोडा विस से डोडा, महाला, धरा, डोडा वेस्ट विस से असर, कठुआ विस से कठुआ और नगरी, मढ़ विधानसभा क्षेत्र से फ्लायं मंडाल, घो मन्हासा, नगरोटा विस से अंब घरोटा और बिश्नाह से खेरी व रिहाल में मंडल अध्यक्षों के नामों पर आम राय नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


n 150 से अधिक मंडल अध्यक्षों की सूची जारी : प्रदेश भाजपा के रिटर्निंग अधिकारी राकेश महाजन की ओर से 36 विधानसभा क्षेत्रों और जिला केडीडी के लिए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसमें करीब 154 नाम शामिल किए गए हैं, जबकि कई विधानसभा क्षेत्रों में 23 नामों पर आम राय नहीं बन पाई है। जारी की गई सूची में 10 महिलाएं, 9 ओबीसी, 6 एससी और 1 एसी उम्मीदवार को आरक्षित वर्ग में प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि मंडल अध्यक्षों की पूरी सूची को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।


घाटी के लोग पार्टी से जुड़ रहे : डाॅ. ताहिर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता डॉ. ताहिर चौधरी ने कहा कि भाजपा का विजन और प्रतिबद्धता यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक की आवाज सुनी जाए और उसे महत्व दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन-केंद्रित नीतियों से क्षेत्र में विकासोन्मुखी बदलावों की लोग सराहना कर रहे हैं, लेकिन नेकां नेतृत्व इसका विरोध कर रहा है। आज कश्मीर भाजपा की ओर बढ़ रहा है। कश्मीर में अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान मीडिया विभाग के प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सिंह जसरोटिया मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed