फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: पार्टी विधायकों को सलाह-लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएं, सदन की गरिमा का करें सम्मान

विज्ञापन
political news
बैठक में नेकां के विधायक दल ने बजट सत्र में अपने रुख पर बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने रविवार को विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के जम्मू निवास पर की। इसमें पार्टी के सभी विधायकों के साथ निर्दलीय विधायकों ने भी भाग लिया। विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखते हुए अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बजट सत्र के दौरान विपक्ष के एजेंडे पर पार्टी का रुख तय करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। यह बदली हुई व्यवस्था में पहला बजट सत्र है, जो 11 अप्रैल तक चलेगा।
बैठक में नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला, सीएम उमर अब्दुल्ला, चीफ व्हिप मुबारक गुल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। डॉ. फारूक ने विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने विधायकों को पीडीपी, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के एजेंडा से प्रेरित राजनीति से बचते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का निर्देश दिया। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में प्रत्येक विधायक से उनके क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। चीफ व्हिप मुबारक गुल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों के मुद्दों को उजागर कर उनका समाधान करना है। उपराज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा हुई। नेकां विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि इस सत्र में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मिलेगा और लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठेंगे। यदि कोई दल अड़चन पैदा करता है, तो यह जनता के हितों के खिलाफ होगा।
विज्ञापन

हब्बाकदल से विधायक शमीम फिरदौस ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने और अनुच्छेद 370 के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे। बिजबिहाड़ा से विधायक बशीर अहमद शाह वीरी ने कहा कि यह पहली बार है, जब इतना लंबा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed