{"_id":"66e78ef390fd0b9bf90950e7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-442448-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आज भाजपा के साथ : फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आज भाजपा के साथ : फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो लोग कभी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे, वे आज भाजपा के साथ हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए कि कश्मीर में अशांति 1987 के चुनाव में धांधली का परिणाम थी, फारूक ने कहा, अलगाववादियों को हमने नहीं पाकिस्तान ने बनाया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर नेकां-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आता है, तो घाटी में फिर से आतंकवाद फैलेगा। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, वे पांच साल से जम्मू-कश्मीर पर शासन कर रही हैं। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया, लेकिन आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकी।
फारूक ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंजीनियर रशीद की रिहाई पर दावा किया कि वह भाजपा और आरएसएस के सहयोगी हैं। रशीद को चुनाव से ठीक पहले रिहा किया गया, ताकि वह मुसलमानों को बांट सकें, उनकी आवाज दबा सकें। संवाद
विज्ञापन
फारूक ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंजीनियर रशीद की रिहाई पर दावा किया कि वह भाजपा और आरएसएस के सहयोगी हैं। रशीद को चुनाव से ठीक पहले रिहा किया गया, ताकि वह मुसलमानों को बांट सकें, उनकी आवाज दबा सकें। संवाद
विज्ञापन