{"_id":"660c747201f2e1d3c3095e08","slug":"political-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-333097-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी कश्मीर में नेकां के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकती : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी कश्मीर में नेकां के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकती : उमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि पीडीपी कश्मीर घाटी में उनकी पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकती और दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन का अभिन्न अंग हैं।
अनंतनाग में प्रेसवार्ताके दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेकां के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का कोई इरादा नहीं दिखाया है।
उमर ने हाल ही में दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की एक रैली का जिक्र किया, जहां महबूबा मुफ्ती ने नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक के साथ मंच साझा किया और गठबंधन के प्रति पीडीपी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने मीडिया से दोनों पार्टियों के बीच मतभेद को बढ़ावा न देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कश्मीर में नए गठबंधन के उभरने की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ये दल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में उसके प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। अनुच्छेद 370 पर कहा कि यह एक बड़ी गलती थी, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भी निंदा की और कहा कि वे भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों का शिकार हुए हैं। संवाद