{"_id":"64cea82c9335b3c4ca081736","slug":"political-news-from-arnia-samba-news-c-274-1-rsp1001-188-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के साथ भेदभाव की राजनीति का किया खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के साथ भेदभाव की राजनीति का किया खात्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के 4 साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया अनुच्छेद 370 उन्मूलन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। प्रदेश में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के 4 साल पूरे होने पर शनिवार को भाजपा ने अनुच्छेद 370 उन्मूलन दिवस मनाया। मौके पर जम्मू जिला बॉर्डर के अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
अध्यक्ष ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में गृह मंत्री अमित शाह ने 70 साल से जम्मू-कश्मीर के साथ हो रही भेदभाव की राजनीति को खत्म कर दिया। अनुच्छेद 370 को खत्म कर एक नए युग की शुरुआत की गई। अनुच्छेद 370 के चलते केंद्र का कोई भी कानून सीधे तौर पर जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होता था। इसके चलते जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टियां लोगों का शोषण करती थीं। सारी सुविधाएं कश्मीर को दी जाती थी। चाहे वह नौकरी हो, व्यापार हो या अन्य विकास कार्य हों। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अभिशाप को खत्म कर दिया। अनुच्छेद 370 निरस्त होने के 4 साल बाद जम्मू-कश्मीर का नए सिरे से कायाकल्प कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए लोगों को उनके हक दिए गए और उन्हें भारत की नागरिकता सौंपी गई। मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह चिब, जसपाल कुमार, भारत भूषण, अशोक विरदी, आदि मौजूद थे।