फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर हो रही हेराफेरी

विज्ञापन
political
श्रीनगर। मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर जम्मू-कश्मीर में हेराफेरी हो रही है, जिससे लोग और राजनीतिक दल चिंतित हैं। यह आरोप गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) ने प्रेसवार्ता में लगाया है। साथ ही लोगों और राजनीतिक दलों से इसके विरोध में आवाज उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

पीएजीडी के प्रवक्ता और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एमवाई तारिगामी ने केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के नए मतदाताओं के पंजीकरण की सुविधा पर जम्मू प्रशासन के अब वापस लिए जा चुके आदेश का उल्लेख करते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन के नाम पर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर हेराफरी की कोशिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी ने 25 लाख नए मतदाता जोड़ने और गैर स्थानीय लोगों को भी मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे नकार दिया गया था। अब उसके बाद उपायुक्त जम्मू ने इस संबंध में आदेश जारी किया था, जिसे भी वापस ले लिया गया। उन्होंने लोगों और निर्वाचन आयोग से आदेश को पढ़ने और इसके निहितार्थों को समझने की अपील की। साथ ही लोगों और राजनीतिक दलों से आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मौजूदा स्थिति की अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में की समीक्षा
तारिगामी ने कहा कि पीएजीडी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई। चूंकि हमारे अधिकारों पर हमला किया गया था और उन्हें हटा दिया गया था। स्थिति दयनीय है और यहां तक कि सांस लेना भी मुश्किल कर दिया गया है। केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को रद कर दबाने का प्रयास किया है। हालांकि गठबंधन प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed