फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जर्जर सड़क : मतदाताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
political
मतदान केंद्र पर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर मतदाताओं ने रोष जताया
मीरां साहिब। बन सुल्लान हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे लोगों ने सड़क की जर्जर हालत पर रोष जताया। कीचड़ युक्त सड़क देखकर लोगों ने कहा कि चुनाव के बाद चुनाव कराने से बेहतर है कि सरकार पहले सड़क सुविधा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दे।
विज्ञापन

मतदान करने पहुंची महिला सतविंदर कौर ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की अनदेखी की जाती है। इसका नमूना लोगों के सामने है। मीरां साहिब सरकारी हाई स्कूल बन सुल्तान जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत देखकर इसका सबूत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के नेता वोट मांगने तो आ जाते हैं और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम रहते हैं। मतदान केंद्र पर जाने के लिए लगभग 200 से 300 मीटर लंबी इस सड़क की जर्जर हालत होने पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। विमला देवी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व जब पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने आई, तब भी सड़क की इसी प्रकार हालत थी। अब पंचायतों का गठन होने के बाद इस सड़क की किसी ने भी हालत में सुधार नहीं किया। इससे पता चलता है कि किस प्रकार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्टीय पार्टियों को नेताओं सहित सांसद भी इस ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed