मीरां साहिब। भाजपा ने ब्लॉक मीरां साहिब से डीडीसी चुनाव के लिए विद्या मोटन को उम्मीदवार बनाया है। जिला प्रधान स. हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि विद्या मोटन लंबे समय से पार्टी से जुड़कर लोगों की सेवा कर रही हैं, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह दल अपनी हार से घबराए हुए हैं और गठजोड़ करने में लगे हैं। विद्या मोटन ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी बद्रीनाथ शर्मा, सह प्रभारी कुलदीप राज शर्मा, पूर्व विधायक गारू राम भगत, महिला मोर्चा की जिला प्रधान प्रवीन कुमारी, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर चंद, अशोक चौधरी, राजेश चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद